Home डेली न्यूज़ फ्रांस और इटली में भी मनाया गया पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का...

फ्रांस और इटली में भी मनाया गया पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन

48
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन फ्रांस और इटली में दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर और मतंगेश्वर सेवा समिति, खजुराहो के तत्वावधान में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और भजन कीर्तन में हिस्सा लिया, जिसने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद रामचरितमानस और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया, जिसमें भजन मंडली के कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि सुंदरकांड पाठ से आत्मिक और भौतिक ज्ञान का विकास होता है, जो भक्तों को जीवन में सकारात्मकता प्रदान करता है। कार्यक्रम में योग प्रोफेसर कैफी और प्रोफेसर क्यारा का अर्हम योग समिति द्वारा सम्मान किया गया। सुरेंद्र गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को बागेश्वर धाम की विशेषताओं और इसके आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here