Home डेली न्यूज़ प्रवासी श्रमिक बोले हम वोट डालने आए हैं

प्रवासी श्रमिक बोले हम वोट डालने आए हैं

61
0
Jeevan Ayurveda

जागरूकता का असर 477 प्रवासी मतदाता दिल्ली से वोट डालने लौटे
छतरपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने लगातार स्वीप गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। एक ओर मतदाता जागरूकता रथ गांव गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं, तो वहीं ग्रामों में जागरूकता रैली, मेहंदी प्रतियोगिता, दीवार लेखन, शपथ, पैम्फलेट का वितरण आदि गतिविधि की जा रही है। साथ ही प्रवासी मतदाताओं को जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से संपर्क कर वापस आकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जो सार्थक दिख रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल श्रीमती तपस्या परिहार के नेतृत्व में एसीईओ चंद्रसेन सिंह प्रवासी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कार्य स्थलों पर पहुंचकर श्रमिकों को मताधिकार के महत्व को समझाया। इस दौरान श्रमिक के चेहरे पर मुस्कान थी। एसीईओ द्वारा अपने गंतव्य तक जाकर मतदान करने के लिए संकल्पित 477 श्रमिकों को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठाया गया। अपने गृह ग्राम पहुंचने पर प्रवासी मतदाताओं ने कहा वोट डालने आए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here