Home डेली न्यूज़ पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी


पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के निधवा पुखरी गांव में बीती रात एक युवक को गांव के ही 5 लोगों द्वारा गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। घायल को पहले गौरिहार थाने ले जाया गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर सुबह 7 बजे उसे छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।
38 वर्षीय घायल राजा बाबू पटेल ने बताया कि वह रात 10 बजे गुटखा लेने जा रहे थे, तभी संतू तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, गोपाल, दीपू, और रजनी ने उन्हें रोककर गोली मार दी। राजा बाबू के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ, क्योंकि एक मामले में उसने आरोपियों के साथ राजीनामा करने से इनकार कर दिया था। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें रात 11 बजे गौरिहार थाने ले जाया गया, लेकिन वहां शिकायत दर्ज नहीं हुई। सुबह 7 बजे उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, विधिवत जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here