Home डेली न्यूज़ नियमों का उल्लंघन करने वाला मोबाइल डीजे जप्त

नियमों का उल्लंघन करने वाला मोबाइल डीजे जप्त

31
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम स्थल, मैरिज गार्डन सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों के संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ मीटिंग कर निर्धारित मानक, समय एवं ध्वनि में ध्वनि उपकरणों का प्रयोग व नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। राजनगर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड स्कूल के पास में तेज ध्वनि में डीजे चलाने की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने महिंद्रा बोलेरो मॉडिफाइड में कसे मोबाइल डीजे साउंड सिस्टम को जप्त किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑपरेटर चंद्रेश यादव और डीजे संचालक पप्पू कुशवाहा दोनों निवासी राजनगर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता व मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here