छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र के खेरा कसार गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां खाना बना रहे हलवाई गुलाब चतुर्वेदी (50 वर्ष) पर गर्म तेल की कढ़ाई गिर गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गुलाब चतुर्वेदी ने बताया, वह तेरहवीं में खाना बना रहा था। गर्म तेल की कढ़ाई उतारते समय पैर फिसल गया, और तेल मेरे शरीर पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, गुलाब के शरीर पर गंभीर जलन के निशान हैं और उनकी स्थिति नाजुक है।









