Home डेली न्यूज़ 27 जून से 1 जुलाई तक चलेगा श्री जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा...

27 जून से 1 जुलाई तक चलेगा श्री जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा महोत्सव

33
0
Jeevan Ayurveda


श्री श्री 1008 श्री लाल कड़क्का स्वामी जगन्नाथ यात्रा समिति के तहत छतरपुर में 27 जून से 1 जुलाई 2025 तक श्री जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। शनिवार को श्री लाल कड़क्का मंदिर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष मनीष दोसाज ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रियासत काल से छतरपुर में स्वामी जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है, जो पहले छोटे स्वरूप में थी, लेकिन पिछले कई वर्षों से लाल कड़क्का रामलीला समिति के सहयोग से पुरानी तहसील प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
श्री दोसाज ने इस वर्ष के आयोजन का विवरण देते हुए बताया कि 27 जून को महाआरती और संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। 28 जून को शाम 8 बजे बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 जून को हनुत श्री मन्नत बाबा द्वारा महाआरती और आशीर्वचन के बाद अजय-विजय उरई और नीलम तिवारी के जवाबी कीर्तन का आयोजन होगा। 30 जून को बुंदेलखंड कोकिला और राष्ट्रपति से सम्मानित श्रीमती उर्मिला पाण्डेय के सान्निध्य में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या होगी। समापन दिवस 1 जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विदाई आरती के लिए पधारेंगे। कार्यक्रम में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा, टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार, विधायक श्रीमती ललिता यादव, नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती ज्योति सुरेंद्र चौरसिया सहित नगर के सभी राजनेता और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। दोसाज ने पत्रकारों से सनातन परंपरा के इस आयोजन को अपनी लेखनी से और गौरवमयी बनाने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संरक्षक प्रवीण गुप्ता, एड. नरेंद्र चतुर्वेदी, विकास चतुर्वेदी, मन्नू लाल बेलदार, डॉ. स्वतंत्र शर्मा, आनंद शर्मा और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here