Home डेली न्यूज़ पुलिस महानिदेशक ने ई-लर्निंग सेंटर का किया ऑनलाइन निरीक्षण

पुलिस महानिदेशक ने ई-लर्निंग सेंटर का किया ऑनलाइन निरीक्षण

47
0
Jeevan Ayurveda

डीआईजी और एसपी से ली गई विस्तृत जानकारी

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में सितंबर 2023 में शहर के पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु आवश्यक आधुनिक सुविधाओं से लैस दिशा स्टूडेंट लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया था और अभी हाल ही में उक्त सेंटर के कक्ष क्रमांक 2 का भी शुभारंभ किया गया था। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना ने प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग के दौरान उक्त सेंटर का ऑनलाइन निरीक्षण करते हुए डीआईजी ललित शाक्यवार और पुलिस अधीक्षक अगम जैन से विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के कई जिलों में ई-लर्निंग सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया।बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महानिदेशक को जानकारी देते हुए बताया कि छतरपुर जिले की पुलिस लाइन में संचालित ई-लर्निंग सेंटर में दो कक्ष हैं, 5त्र फाइबर वाईफाई नेटवर्किंग, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल हेतु आर ओ वाटर कूलिंग, फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था है। कंप्यूटर सिस्टम एवं अन्य सॉफ्टवेयर उपयोग में है। पाठ्यक्रम पुस्तकें, समाचार पत्र, मासिक पत्रिका की उपलब्धता है। प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की प्रैक्टिस भी होती है। छतरपुर ई-लर्निंग सेंटर से 4 अभ्यर्थी शासकीय सेवा में चयनित हो चुके हैं एवं 6 अभ्यर्थी पुलिस आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित हुए हैं।पुलिस महानिदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक स्थिति जानी, नियमित रूप से, ईमानदारी व अनुशासन से अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया। साथ ही पुलिस महानिदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु शांतिपूर्ण वातावरण की व्यवस्था करने पर पुलिस अधिकारियों, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा संचालक को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा कर शुभकामनाएं दी।वर्चुअल मीटिंग में डीआईजी और एसपी के अलावा एएसपी विक्रम सिंह, नोडल अधिकारी ई-लर्निंग सेंटर रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सहायक नोडल अधिकारी सूबेदार प्रभा सिलावट, संचालक महिला आरक्षक शिवानी पाठक संबंधित पुलिस अधिकारी एवं ई-लर्निंग सेंटर छतरपुर से छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here