Home डेली न्यूज़ संगम सेवालय द्वारा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले...

संगम सेवालय द्वारा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

82
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। संगम सेवाालय द्वारा आज एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एच. एन. खरे एवं शंकरलाल सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पाखी शुक्ला द्वारा सुचारू रूप से किया गया। अतिथियों का स्वागत अंजू अवस्थी और विपिन अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे देवकी नंदन साहू,दिल्ला राम अहिरवार, नम्रता सिंह, दिनेश स्वर्णकार, सीमा मिश्रा, इंदु खरे, अजय चतुर्वेदी, आस्था  तिवारी, शुभम पटेल, रोहित दुबे उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
अंजू अवस्थी ने कहा विद्यार्थियों कि यह उपलब्धि केवल एक प्रमाणपत्र या अंकपत्र तक सीमित नहीं है। यह उस कठिन परिश्रम, अनुशासन, और आत्मविश्वास का परिणाम है जो आपने पूरे वर्ष दिखाया है। आपने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य चाहे जितना भी बड़ा हो, अगर संकल्प सच्चा हो तो उसे प्राप्त किया जा सकता है।
आज जब आपको यह सामान-पत्र प्रदान किया जा रहा है, यह केवल आपकी सफलता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आगे की यात्रा के लिए एक प्रेरणा भी है। क्योंकि अब आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है — उच्च शिक्षा का, करियर का, और सबसे ज़रूरी, एक जिम्मेदार नागरिक बनने का।
इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली। मुख्य अतिथियों ने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी तथा संगम सेवाालय द्वारा इस प्रकार की प्रेरणादायक पहल की सराहना की।
संगम सेवाालय ने हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है, और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here