Home डेली न्यूज़ सबको बिजली मिले, सभी समय पर बिल भरें

सबको बिजली मिले, सभी समय पर बिल भरें

178
0
Jeevan Ayurveda

कार्यपालन अभियंता बिजावर ने सटई वितरण केंद्र में ली कर्मचारियों की बैठक
छतरपुर। भीषण गर्मी में विद्युत सप्लाई का दबाव अधिक रहता है ऐसी स्थिति में विद्युत सप्लाई भी प्रभावित होती है। सबको आबाद गति से विद्युत मिले लेकिन सभी उपभोक्ता समय पर बिल भी जमा करें। कार्यपालन अभियंता बिजावर ने विद्युत वितरण केंद्र सटई पहुंचकर कर्मचारीयो की बैठक लेते हुए उक्त बातें कहीं तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यपालन अभियंता बिजावर सर्वेश शुक्ला ने मीटर रीडर, लाइन कर्मचारी तथा आउटसोर्स कर्मचारी की बैठक लेते हुए निर्देश दिए की वह अपने-अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण करें। अपने क्षेत्र के ग्रामों में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर बिजली का उपभोग करने वाले लोगों से विद्युत बिल जमा कराएं। इस वर्ष की राजस्व  वसूली पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए इसके अलावा तीन फेस उपभोक्ताओं की जांच करने व अनियमितता पाए जाने पर प्रकरण दर्ज करने तथा कनेक्शन काट कर राशि जमा करने के श्री शुक्ल ने निर्देश दिए। डीआरए एक्शन के अंतर्गत बड़े बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं पर  कार्रवाई कर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश देते हुए सीएम हेल्पलाइन एवं 1912 पर दर्ज शिकायतों का निराकरण करने पर बल दिया। उन्होंने मोबाइल नंबर अपडेट करने की बात कही ताकि सबके मोबाइल नंबरों में विद्युत बिल पहुंच सके। विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ धारा 135 के तहत प्रकरण पंजीकृत करने के भी निर्देश दिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here