
परिजनों ने बताया लव जिहाद का मामला, विश्व हिंदु परिषद ने सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। गत 17 अगस्त को सागर से लापता हुई बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपट की लड़की के परिजनों ने मंगलवार को विश्व हिन्दु परिषद के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि लड़की को बिजावर का एक युवक लव जिहाद में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया है। विश्व हिन्दु परिषद ने ज्ञापन सौंपने के बाद दो दिन में बच्ची को सकुशल परिजनों तक पहुंचाने की मांग की है, साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं देर शाम संबंधित युवक को लड़की के साथ नौगांव शहर में पकड़ लिया गया, थाना में दोनों से पूछताछ की जा रही है।ग्राम पिपट निवासी लापता लड़की की मां ने बताया कि गत 12 अगस्त को बिजावर निवासी रानू खान ने उसके बेटे को धमकी दी थी कि वह उसकी बहन को जबरन भगा ले जाएगा और उससे शादी करेगा। लड़के ने घर आकर परिजनों को इस धमकी के बारे में बताया था लेकिन परिजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद 17 अगस्त को लड़की सागर के जैन कॉलेज में बैंक का पेपर देने गयी थी। लड़की के साथ उसके पिता भी थे जो कॉलेज के बाहर उसके आने का इंतजार लेकिन काफी देर तक वह वापिस नहीं आई। पड़ताल करने पर पता चला कि लड़की बिजावर निवासी रानू खान के साथ गई है। लड़की की मां का आरोप है कि रानू खान ने स्वयं को हिंदु बताकर उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाया और वशीकरण की सहायता से बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। घटना की रिपोर्ट 17 अगस्त को सागर जिले के मकरोनियां थाना में दर्ज कराई गई थी। दोपहर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे मानिक चौरसिया, विहिप जिला मंत्री रामगोपाल यादव, मयूर बाधवानी विहिप जिला सहमंत्री ने अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को मामले से अवगत कराकर दो दिन में बेटी को सकुशल परिजनों तक पहुंचाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर बिजावर नगर के डाकखाना चौराहा पर कथित लव जिहाद की घटना को लेकर दोपहर में ही विश्व हिन्दु परिषद ओर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है था कि संबंधित युवक ने अपने धर्म को छिपाकर लड़की को अपने जाल में फंसाया है और अब लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।शाम को नौगांव में युवक के साथ पकड़ी गई लड़कीजैसे ही हिंदु संगठनों द्वारा मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई वैसे ही पुलिस अलर्ट हो गई थी, परिणामस्वरूप शाम के वक्त संबंधित लड़की और लड़के को नौगांव में पकड़ लिया गया। हालांकि लड़के को पकडऩे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भी भूमिका रही। बताया गया है कि रानू खान और लापता लड़की के साथ दोपहर करीब 3 बजे बोलेरो कार क्रमांक एमपी 16 सीबी 5908 से नौगांव तहसील पहुंचे थे, जिसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिल गई और उन्होंने पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस रानू खान और लड़की को तहसील से थाने ले गई और परिजनों को मौके पर बुलाया। फिलहाल युवक-युवती और युवती के परिजन थाने में ही मौजूद हैं। परिजनों द्वारा लड़की से बातचीत की जा रही है।इनका कहनापरिजनों और हिंदु सगठनों से मिली शिकायत शिकायत को संज्ञान में लेकर सागर और छतरपुर की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।अगम जैन, पुलिस अधीक्षक, छतरपुर







