Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में दुराचार के आरोपी को 24 घंटे के भीतर चंदेरा थाना...

टीकमगढ़ में दुराचार के आरोपी को 24 घंटे के भीतर चंदेरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

599
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चंदेरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। घटना के विवरण के बारे में बताया गया है कि 03 जून 2025 को थाना चंदेरा में फरियादिया रिपोर्ट लेख कराई कि वह थाना चंदेरा अंतर्गत निवासरत है। बताया गया है कि 02 जून 2025 के रात करीब 10:00 बजे में अपने घर के अन्दर बनें कच्चे कमरे में सो रही थी, उसी समय आरोपीगणों ने घर के अन्दर बनें कच्चे कमरे में घुसकर फरियादिया का मुँह बंद कर लिया और फरियादिया के साथ जबरदस्ती गंदाकाम (दुष्कर्म) किया। फरियादिया के साथ दुष्कर्म करनें के बाद आरोपीगण बोले यदि किसी को बताया या रिपोर्ट की तो जान से मार देंगें। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना चंदेरा में अपराध क्रमांक 113/25 धारा 332 (बी), 70 (1), 351 (3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही के बारे में दी गई जानकारी में बताया गया है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी चंदेरा उनि नीतू खटीक के नेतृत्व में टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियानों की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी, जहाँ आरोपी राम कुमार कुशवाहा पिता प्रेम कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 रौनयाना मोहल्ला ग्राम चंदेरा हाल दीप बाबा घाट डुंडीहार ग्राम मङ़ोरी को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय जतारा पेश किया गया साथ ही विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जाकर प्रिंसिपल न्यायालय टीकमगढ पेश किया गया एवं न्यायालय द्वारा आरोपी रामकुमार को उपजेल जतारा व विधिविरुद्ध बालक को बाल संप्रेषण गृह सिवनी भेजा गया।
कार्रवाई की सराहना-
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है। इस कार्रवाई को बखूबी अंजाम देने वालों में थाना प्रभारी उनि नीतू खटीक, उनि दयाराम चक्रवर्ती, सउनि करन सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश शर्मा, घनश्याम दास खटीक, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक चालक अरविन्द, आरक्षक रुपेश, भारतेन्द्र, मोहित, वीरन, दिनेश, अरुण, ह्रदेश, राजेश, राहुल टिकरया, महिला आरक्षक रुचि, महिला आरक्षक अंकिता, आरक्षक जितेन्द्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here