Home डेली न्यूज़ फलदान कार्यक्रम से लौट रहा पिकअप वाहन पलटा, एक की मौत, 15...

फलदान कार्यक्रम से लौट रहा पिकअप वाहन पलटा, एक की मौत, 15 घायल

179
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले के सटई में गैस एजेंसी के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक पिकअप वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और दो की गंभीर हालत के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सटई थाना क्षेत्र के ग्राम भैरा निवासी 30 से 35 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घिनौंची में फलदान कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय सटई में गैस एजेंसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भैरा निवासी कल्लू, भगवानदास, राजेश, अजय, जोधन, पप्पू, पुष्पेंद्र, हरलाल, मइयादीन, जीवन, हरिदास, गयादीन, गिरधारी कुशवाहा सहित 15 लोग घायल हुए हैं, जबकि 38 वर्षीय बहादुर पुत्र कमला कुशवाहा निवासी ग्राम खैरी थाना बमीठा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सटई अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी 15 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। शेष घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here