Home डेली न्यूज़ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने किया पौधारोपण

66
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने छतरपुर शहर के हनुमान टोरिया के पीछे स्थित पं.देशराज पटेरिया पार्क एवं देरी रोड स्थित फ्रूट फोरेस्ट में  पौधारोपण किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, एसडीएम अखिल राठौर, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित समूह की महिलाएं एवं अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।
देरी रोड स्थित खनिज विभाग द्वारा निर्मित फ्रूट फोरेस्ट में कलेक्टर श्री जैसवाल ने अधिकारियों के साथ आम और जामुन पौधे लगाए। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, पीओ डूडा साजिदा कुरैशी, खनिज अधिकारी अमित मिश्रा, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। पौधारोपण के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देरी रोड स्थित फ्रूट फॉरेस्ट को खनिज विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने इस फ्रूट फोरेस्ट के पेड़-पौधों के रखरखाव के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। और उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए फूड प्रोसेसिंग के प्लांट भी विकसित कराएंगे, जिससे उनकी उत्तर जीविता एवं पौधों की उत्तर जीविता बढ़े। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के कार्य सभी विकासखंड एवं नगरपालिका में किए जा रहे हैं। और बताया कि जिले में वर्तमान में 300 से अधिक फ्रूट फॉरेस्ट लगाने का लक्ष्य है, जोकि मानसून में लगाए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान में भी नगर पालिका क्षेत्र में अर्बन फॉरेस्ट के तर्ज पर भी प्लान विकसित किया गया है, जिससे सभी नगर पालिका में 5 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर अर्बन फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको फॉरेस्ट के मेंटिनेंस एवं प्रोडक्ट को प्रोसेसिंग के ऊपर प्रशिक्षण दिए जाएंगे और उनको प्रोसेसिंग प्लांट्स दिए जाएंगे जिससे उनकी आजीविका का माध्यम बने। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पौधरोपण करे और उनके सरंक्षण पर भी विशेष ध्यान दे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here