Home डेली न्यूज़ जातिगत जनगणना कांग्रेस के संघर्ष का परिणाम: महाप्रसाद पटेल

जातिगत जनगणना कांग्रेस के संघर्ष का परिणाम: महाप्रसाद पटेल

44
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को को जातिगत जनगणना को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अगली जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का फैसला कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जीत है। इस दौरान प्रदेश सचिव अनीश खान, जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
महाप्रसाद पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी ने पिछले कई वर्षों से जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया। उन्होंने 2023 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा और 2024 में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। पटेल ने बताया कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए जातिगत जनगणना को अनिवार्य बताया था। उनके अथक प्रयासों और कांग्रेस के दबाव के चलते केंद्र की मोदी सरकार को यह ऐतिहासिक फैसला लेना पड़ा। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम करार देते हुए राहुल गांधी को बधाई दी है। प्रेस वार्ता में अनीश खान ने कहा कि यह फैसला इंडिया गठबंधन की एकजुटता और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। संतोष तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा से जातिगत जनगणना का विरोध करती रही, लेकिन कांग्रेस के दबाव में उसे झुकना पड़ा। नेताओं ने इस फैसले को वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए न्याय की दिशा में एक कदम बताया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here