
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर प्रस्तावित कार्यवाही हेतु एवं जिला बदर किए गए अपराधियों के जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर पाए जाने पर गिरफ्तारी कर विधिवत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र के ग्राम कलानी का निवासी दिग्गी राजा उर्फ़ लव प्रताप सिंह पिता बॉबी राजा उर्फ़ राघवेंद्र सिंह जो एक आदतन अपराधी है, उसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, अपहरण, बलवा, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब जैसे 21 अपराध दर्ज हैं। पुलिस की प्रस्तावित कार्यवाही पर आदतन अपराधी दिग्गी राजा को मार्च माह में जिला दंडाधिकारी छतरपुर के आदेश के अनुसार जिले की भौगोलिक सीमा से बाहर जिला बदर किया गया था।
उक्त आदतन अपराधी द्वारा जिला बदर होने के पश्चात नियमों का उल्लंघन कर माह अप्रैल में अपने घर के सामने से फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की गई थी। विगत दिवस थाना गढ़ी मलहरा पुलिस को जिला बदर आरोपी के जिले की सीमा क्षेत्र के अंदर होने की सूचना प्राप्त हुई। जिला बदर आदतन अपराधी दिग्गी राजा उर्फ़ लव प्रताप सिंह को अभिरक्षा में लेकर गढ़ी मलहरा में भारतीय न्याय संहिता एवं मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रथक से अपराध पंजीबद्ध कर अभियुक्त को विधिवत को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह प्रधान आरक्षक बृजेश यादव, जनक सिंह आरक्षक यशवंत पटेल की भूमिका रही।








