
छतरपुर। महेंद्र गुप्ता हत्याकाण्ड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि बिजावर नाका स्थित गजराज पैलेस के एक शादी समारोह में महेंद्र गुप्ता निवासी ईशानगर की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई जिस कारण परिजनों को भी जान का खतरा बना हुआ है। वैश्य महासम्मेलन के द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। इस दौरान अभिषेक राय जिला प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








