Home डेली न्यूज़ परिवार के लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

परिवार के लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

53
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ परिवार के लोगों द्वारा लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
पीडि़त मोहम्मद साजिद खान निवासी नया मोहल्ला ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने घर पर था तभी परिवार का शेरू उर्फ आजाद, आरिफ और बड़ी बाई उर्फ आशिन ने मकान खाली करने को कहा, और जब साजिद ने बात नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट कर दी। साजिद के मुताबिक आरोपियों ने अपना हिस्सा पहले ही बेच दिया था और अब वह जिस मकान में रह रहा है, उसे खाली करने के लिए विवाद कर रहे हैं। मारपीट में साजिद को गंभीर चोटें आई हैं और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here