Home डेली न्यूज़ रंजिश के चलते युवक को घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा

रंजिश के चलते युवक को घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा

24
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पनौठा में एक युवक के साथ रंजिश के चलते मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। पनौठा निवासी अभिषेक खरे ने बताया कि गांव के भानू पंडित से उसका 5 वर्ष पुराना विवाद है। बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे भानू ने बात करने के लिए उसे अपने घर पर बुलाया था। जब वह भानू के घर पहुंचा तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। अभिषेक के सिर के अलावा शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई हैं। घायल अवस्था में अभिषेक के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here