Home डेली न्यूज़ खाना पकाते समय ब्लास्ट हुआ प्रेशर कुकर, महिला घायल

खाना पकाते समय ब्लास्ट हुआ प्रेशर कुकर, महिला घायल

76
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम रगौली में गुरुवार को एक महिला खाना पका रही थी, तभी अचानक चूल्हे पर चढ़ा प्रेशर कुकर ब्लास्ट हो गया और महिला बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। रगौली निवासी पार्वती पत्नी करन राजपूत ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे घर की रसोई में खाना पका रही थी। चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल चढ़ी हुई थी तभी अचानक प्रेशर कुकर ब्लास्ट हो गया और वह घायल हो गई। ब्लास्ट के बाद परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर आए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here