
टीकमगढ़। पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर जिन तीन लोगों को अपहरण किया, वह भी आपस में पिता और दो बेटे हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा दूसरे परिवार के तीन लोगों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात इलाके में चर्चाओं का विषय बनी रही। घटना की सूचना पर देरी उप थाना पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही हिरासत में लेने के साथ ही अपह्रताओं को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने मेें कामयाबी हासिल की। बताया गया है कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गढ़ी मलहरा के पास से गिरफ्तार किया। घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ जिलान्तर्गत उप थाना देरी पुलिस ने अपरह्नत को 24 घंटे के अंदर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा अपरह्नत को छोडऩे के एवज में 01 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई थी। चौकी देरी थाना खरगापुर अंतर्गत अपहरण की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद से आसपास के इलाके में दहशत फैली हुई थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही क्षेत्र की नाकेबंदी कर साइबर सेल की सहायता से लगातार सर्चिंग करते हुए शीघ्र ही सफलता पाई। बताया गया है कि बीते रोज 08 मार्च 2025 को फ रियादिया सियाबाई पत्नी बच्चा लाल तिवारी उम्र 50 साल ने चौकी देरी में रिपोर्ट लिखाई कि मेरे पति बच्चा लाल तिवारी, लडक़ा कैलाश तिवारी उम्र 28 साल, आशीष तिवारी उम्र 25 साल को बस स्टैंड देरी से अज्ञात लोगों ने मारपीट कर अपहरण कर अपने साथ ले गये। इस घटना को दिन दहाड़े तीन आरोपियों ने एक राय होकर अंजाम दिया गया। घटना की रिपोर्ट पर तत्काल चौकी देरी थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 140(3), (4) बीएनएस फिरौती हेतु अपहरण का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।
आरोपियों को तलाशने बनीं टीमें-
सुबह 11 बजे के लगभग हुई अपहरण की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई’ द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अपरह्नत को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनु विभाग अधिकारी राहुल कटरे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी खरगापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम में शामिल चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चंदन शाक्य, सह पुलिस स्टाफ के साइबर सेल की सहायता से जिला छतरपुर के अलग – अलग क्षेत्र में दबिस देकर कड़ी मेहनत कर गढ़ीमल्हरा से अपहर्तो को दस्तयाब कर 03 आरोपियों को घटना में 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। अपह्रत लोगों में बच्चा लाल तिवारी पिता द्वारका प्रसाद तिवारी उम्र 55 साल एवं उनके दोनों बेटों कैलाश पिता बच्चा लाल तिवारी उम्र 28 साल, आशीष पिता बच्चा लाल तिवारी उम्र 25 साल सभी निवासी हाल देरी के मुक्त होते ही परिवार सहित अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।
बाप और दो बेटों ने दिया वारदात को अंजाम-
पुलिस के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया है कि अपहरण की इस घटना को एक ही परिवार के तीन भाईयों ने एक साथ मिलकर अंजाम दिया। बताया गया है कि आरोपी सिंघ राज पिता काशी प्रसाद पाल उम्र 27 साल, काशी प्रसाद पिता कड़ौरे पाल उम्र 51 साल, देशराज पिता काशी प्रसाद पाल उम्र 22 साल सभी निवासीगण गढ़ी मलेहरा थाना गढ़ी मलेहरा जिला छतरपुर के नाम शामिल बताए गए हैं। घटना का कारण आरोपी काशी प्रसाद पाल को अपहृत से अनाज बेचने के रूपए लेना बताया जा रहा है। बताया गया है कि उधारी का पैसा न मिलने के कारण ही आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त अपहरण की साजिस रचकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि पुलिस ने आरोपीगणों से वाहन, मोबाइल आदि सामग्री जप्त की। जप्त की गई सामग्री में एक पल्सर मोटर साइकिल एमपी 16जेडए 7170 कीमत 80 हज़ार रूपए, 01 डीलक्स मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 16 जेडई 3319 कीमती 50 हजार रूपए, आरोपीगणों से जब्त अपहृत का मोबाईल कीमती 07 हजार रूपए शामिल है। बताया गया है कि पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर उप निरीक्षक मनोज दुबे, चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक नगाइच, प्रधान आरक्षक रहमान खान, आरक्षक अविनीश यादव, दीपक अहिरवार, अमित अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।








