
छतरपुर। जिनके हौसलों में उड़ान में दम होती है वहीं आसमान की बुलंदियां छूते है और वही करते है। रक्तदान आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी दी कि छतरपुर शहर के नव दंपति अपने परिवार के साथ शिर्डी के साईं मंदिर दर्शन को गए थे। वहीं पर मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा था। यह देखकर वैभव अग्रवाल और उनकी पत्नी पल्लवी गुप्ता ने वहां स्वेक्षिक रक्तदान किया साथ ही उनके रक्तदान से प्रेरित होकर उनकी भनेज बहु रूपल सिंघल जो साथ गई थी ने भी रक्तदान किया। यह नव दंपत्ति वरिष्ठ समाज सेवी हरी अग्रवाल के पुत्र है जो स्वयं अभी तक 160 बार से अधिक रक्तदान कर चुके है। वहीं वैभव अग्रवाल रूपाली गुप्ता और रूपल सिंघल को डा विखे पाटिल मेमोरियल हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज की तरफ से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।








