
छतरपुर। विगत रोज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के जिला अस्पताल में स्थित दर्शना वृद्धाश्रम पहुंचकर हिंदू उत्सव समिति की नारी शक्ति ने उनका हाल-चाल जाना। यहां रह रही महिलाएं अत्यंत प्रसन्न दिखाई दीं। महिलाओं के बीच बैठकर उनकी दिनचर्या पर उनसे चर्चा की गई। नारी शक्ति की सदस्य बरखा मिश्रा, दीपाली चौधरी, दीपा वैद्य ने सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और महिलाओं के साथ बैठकर भजन कीर्तन किया। वृद्ध महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें फल पहाड़ भेट किया गया। यहां रहने वाली महिलाओं ने नारी शक्ति के सदस्यों को अपने बीच पाकर अपने परिवार का अनुभव किया । उल्लेखनीय है कि वृद्ध आश्रम में ऐसी महिलाएं रह रही हैं जो अपने परिवार से त्यागी गई है। जिस परिवार को उन्होंने संवारा आज उसी परिवार की उपेक्षा का शिकार झेलने वाली महिलाएं आश्रम में दिन गुजर रही है। हालांकि उन्हें इस आश्रम में घर से ज्यादा सुविधा मिलने के साथ-साथ देखरेख हो रही है।






