
छतरपु। सीआरसी छतरपुर, स्वास्थ्य विभाग राजनगर, लेप्रा सोसायटी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीलौन जिला छतरपुर में विश्व कुष्ठ दिवस 2025 के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गय, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ यशवन्त बमोरिया बीएमओ राजनगर, मुकेश कुमार पटेल पुनर्वास अधिकारी सीआरसी छतरपुर, शंकर वारले ओरियंटेशन एंड मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर सीआरसी छतरपुर, अर्जुन चौधरी ब्लॉक कोऑडिनेटर राजनगर लेप्रा सोसाइटी, राकेश कुमार पचौरी एनएमएस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ यशवन्त कुमार बमौरिया रहे, जिन्होंने सभी रोगियों को मोटीवेट किया और रोगियों को तेल जल जैसे आदि उपचार लगातार करने तथा गलत भ्रांतियों को छोडऩे और स्वास्थ्य विभाग से प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तदुपरांत अतिथियों ने कुष्ठ रोगियों को सम्मानित किया तो वहीं सुरेंद्र कुमार पांडे ने कुष्ठ रोगियों को प्रतिदिन उपयोग में होने वाली मेडीकल किट की जानकारी दी। शंकर वरले ओरियंटेशन एंड मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर सीआरसी छतरपुर ने सीआरसी छतरपुर का परिचय दिया तथा विश्व कुष्ठ दिवस पर अपनी बात रखी। मुकेश कुमार पटेल पुनर्वास अधिकारी सीआरसी छतरपुर ने सभी का स्वागत करते हुए सीआरसी छतरपुर के माध्यम से सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, दिल्ली से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस मौके पर लेप्रा सोसाइटी के माध्यम से सभी कुष्ठ रोगियों को मेडीकल किट प्रदान की गई। आभार मंच संचालक राकेश कुमार पचौरी ने व्यक्त किया।









