Home डेली न्यूज़ शहादत दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रद्धांजलि

शहादत दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रद्धांजलि

44
0
Jeevan Ayurveda

सुबह चलाया गया सफाई अभियान, शाम को निकला कैडिंल मार्च
छतरपुर। भारत की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहादत दिवस 23 मार्च को गांधी आश्रम परिवार और शहर के युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सुबह के समय करगिल चौक पर सफाई अभियान चलाया गया, वहीं शाम को कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। गांधी आश्रम के कृष्णकांत मिश्रा उर्फ गोलू ने बताया कि वर्ष 1931 में आज ही के दिन यानि कि 23 मार्च को भारत की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को अंग्रेजी हुकूमत ने सूली पर चढ़ाया था। युवा अवस्था में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले तीनों महान क्रांतिकारियों की शौर्य गाथा आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देती है। आज गांधी आश्रम परिवार के साथ शहर के युवाओं ने अमर शहीद क्रांतिकारियों के शहादत दिवस पर सुबह के वक्त शहर के करगिल चौराहे पर सफाई अभियान चलाया। वहीं शाम के वक्त गांधी आश्रम से महाराजा कॉलेज तिराहा तक कैंडिल मार्च निकालकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here