
छतरपुर। नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन में ग्राम पहरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, रस्साकसी, गोला फेंक और दौड़ जैसी स्पर्धाएं हुईं। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पहरा, द्वितीय स्थान चुरिहारी को मिला, जबकि बालक वर्ग की रस्साकसी में प्रथम स्थान पर पहरा तथा द्वितीय स्थान पर ईश्वरपुर की टीम रही। सभी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ हाई सेकेंडरी स्कूल पहरा के प्राचार्य ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में स्कूल के समस्त शिक्षक और गणमान्य उपस्थित रहे।






