Home डेली न्यूज़ 76वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गरिमा से मनाया गया

76वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गरिमा से मनाया गया

31
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

छतरपुर। जिला मुख्यालय छतरपुर के पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में रविवार 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक राष्ट्रीय गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पार्थ जैसवाल प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली और राष्ट्रगान हुआ। कलेक्टर श्री जैसवाल ने खुली जीप में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। तत्पश्चात् कलेक्टर श्री जैसवाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद परेड कमाण्डरों द्वारा हर्ष फायर एवं गरिमापूर्ण मार्च-पास्ट की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने परेड में शामिल टुकडिय़ों के कमाण्डरों का परिचय प्राप्त करते हुये उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिये सराहना की और नील गगन में हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे छोड़े।परेड में 29वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, महिला जिला पुलिस बल, एनसीसी पुरूष सीनियर डिवीजन, एनसीसी महिला सीनियर बिंग और शौर्य दल महिला एवं बाल विकास एवं पुलिस बैण्ड की टुकडिय़ों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्यादेवी अग्निहोत्री, छतरपुर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे और गणमान्य नागरिक, सामाजिक सेवा क्षेत्र के व्यक्ति, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं आमलोग उपस्थित रहे।इन विभागों की झांकिया प्रस्तुत हुईराष्ट्रीय समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सर्व शिक्षा अभियान, पशु चिकित्सा सेवाएं, नगर पालिका छतरपुर, वन विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, जल संसाधन विभाग, मत्स्य विभाग, पीआईयू लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग पर केन्द्रीय झांकी नगर परिषद खजुराहो द्वारा विकास कार्यों, योजनाओं और शासकीय सेवाओं पर केन्द्रित चलित झांकियां निकाली गई। इसके अलावा खेल युवा कल्याण के बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत विशेष मलखंब के प्रदर्शन को करतल ध्वनि से सराहा गया। स्कूलों की प्रस्तुति में सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय, सुमति एकेडमी, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्र 1, जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव, शा.मलबा कन्या उ.मा.वि. एवं केन्द्रिय विद्यालय छतरपुर द्वारा भी सहभागिता निभाई गई।ये है परेड प्रस्तुति के विजेतापरेड प्रस्तुति के एनसीसी बालक सीनियर डिवीजन प्रथम, महिला जिला पुलिस बल द्वितीय, 29वीं वाहिला विशेष सशस्त्र बल तृतीय स्थान पर रहीं।ये है विभागीय झांकियों के संयुक्त विजेता प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से सर्व शिक्षा अभियान एवं नगर पालिका छतरपुर, दूसरे स्थान पर जिला पंचायत छरतपुर एवं पुलिस विभाग और तीसरे स्थान पर स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपरिषद खजुराहो की झांकी रहीसांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेतासांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति में केन्द्रीय विद्यालय छतरपुर, दूसरे स्थान पर सुमति एकेडमी एवं तीसरे स्थान पर नवोदय विद्यालय नौगांव रहे।उत्कृष्ट कार्य करने राजस्व, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम की उद्घोषणा राकेश खरे आकाशवाणी छतरपुर, आर.पी. शुक्ला प्राचार्य पनोठा एवं श्रीनिवास नायक प्राचार्य भर्तोली द्वारा किया गया।छात्रों के साथ मध्यान्ह भोजन किया76वें गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न होने के पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 01 छतरपुर में मध्यान्ह भोजन किया। इस दौरान एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, एसडीएम अखिल राठौर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी मध्यान्ह भोजन किया।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here