
छतरपुर। सोमवार को जिला मुख्यालयविद्यालय का संविलियन कराने ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पर लुगासी से आए ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर हायर सेकेण्डरी स्कूल का संविलियन कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग का जल्द निराकरण नहीं होता वे आंदोलन के लिए विवश होंगे।लुगासी से आए ज्योतिरादित्य सिंह जूदेव ने मीडिया को बताया कि ग्राम लुगासी में अनुदान प्राप्त महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को वर्ष 2002 में निकायाधीन किया गया था लेकिन आज दिनांक तक विद्यालय का संविलियन नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि यदि विद्यालय का संविलियन नहीं किया गया तो ग्रामवासी सड़क जाम करने तथा आंदोलन व अनशन के लिए विवश होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश में सभी 56 विद्यालयों में से सिर्फ एक इसी विद्यालय का संविलियन शेष रहा गया है जो अभी तक नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि लुगासी में स्थित विद्यालय का जल्द संविलियन कराया जाए। इस मौके पर अमतेन्द्र सिंह बुन्देला, यादवेन्द्र सिंह, मनोज पटेल, मुकेश पटेल, रमेश, अवध नरेश यादव, श्रीपत अहिरवार, अनिरूद्ध, प्रभुदयाल, बलराम कुशवाहा, मोनू, आशीष सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।








