Home डेली न्यूज़ स्टेडियो संचालक के साथ मारपीट के मामले में सामने आए नए तथ्य

स्टेडियो संचालक के साथ मारपीट के मामले में सामने आए नए तथ्य

78
0
Jeevan Ayurveda

पार्टनरशिप टूटने के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

छतरपुर। दो दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक स्टूडियो संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें फरियादी ने दो युवकों पर मारपीट करते हुए 20 हजार रुपए और एक हार्डडिस्क छीनने के आरोप लगाए थे। उक्त मामले में अब नए तथ्य सामने आए हैं। प्रकरण में जिन दो युवकों पर आरोप लगाए गए थे, अब उन्होंने अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा है। उनका कहना है कि स्टूडियो संचालक से पार्टनरशिप टूटने के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, पैसे तथा हार्डडिस्क छीनने के आरोप झूठे हैं।उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले सटई रोड स्थित श्रीजी फोटो स्टूडियो के संचालक अमन गुप्ता द्वारा अनिल यादव और रोहित पाल के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में मारपीट करने और पैसे तथा हार्डडिस्क छीनने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब अनिल यादव और रोहित पाल ने अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा है। अनिल यादव और रोहित पाल ने बताया कि वे अमन गुप्ता के साथ स्टूडियो में पार्टनर थे। किसी कारणवश उनकी पार्टनरशिपट टूट गई है, जिसके बाद स्टूडियो की संपत्ति के बंटवारे को लेकर रोहित तथा अमन के बीच गाली-गलौच तथा हाथापाई हुई थी। पार्टनरशिप टूटने के बाद अनिल यादव और रोहित पाल को समझौते के आधार पर 20 हजार रुपए मिले हैं। इसके अलावा जिस हार्डडिस्क को छीनने के आरोप लगाए गए हैं, वह हार्डडिस्क उन्होंने डाटा रिकवर करने के लिए ली थी। अमन गुप्ता ने सिविल लाइन थाना में उन दोनों की झूठी शिकायत दर्ज करा दी है। रोहित पाल ने सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन देकर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here