Home डेली न्यूज़ रेत का अवैध परिवहन करने वाले 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

रेत का अवैध परिवहन करने वाले 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

28
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में बीते रोज खनिज विभाग द्वारा छतरपुर, राजनगर और महाराजपुर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए हैं। बताया गया है कि खनिज विभाग ने ग्राम गठेवरा, रानगर से 1-1 तथा ग्राम गोमाकला से 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत के जप्त कर संबंधित थानों में रखवाए हैं। उक्त वाहनों पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। विभाग द्वारा बताया गया है कि खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here