Home डेली न्यूज़ महर्षि महेश योगी के जन्मोत्सव पर दिया गया नियमित ध्यान एवं योग...

महर्षि महेश योगी के जन्मोत्सव पर दिया गया नियमित ध्यान एवं योग का संदेश

38
0
Jeevan Ayurveda

समाजसेवी, लोक गायिका और गौशाला को मिला सम्मान

छतरपुर। युवा दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड में भावातीत ध्यान प्रेणता महर्षि महेश योगी के जन्मोत्सव को ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें छात्रों द्वारा ध्यान एवं योग के लाभों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो तक पहुचाने का प्रयास किया गया। वहीं विद्यालय द्वारा मानसिक विक्षिप्त के सेवक राष्ट्रपति से सम्मानित एडवोकेट संजय शर्मा, लोक गायिका कविता शर्मा और बुंदेलखंड गौशाला नौगांव के संचालक संजय पाठक ‘संजू’, संजू गुप्ता, विनायक श्रीवास्तव एवं अभिषेक गुप्ता को सम्मानित किया गया।पंकज जैन ने बताया की इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले भ्रमण पर निकले 30 ट्रेनरों द्वारा उनके मास्टर ट्रेनर आनंदम प्रदीप सेन से मोहम्मद हारून के साथ विद्यालय पहुँचकर भावातीत ध्यान को जान एवं इसका अभ्यास भी किया गया। एडवोकेट संजय शर्मा ने ध्यान एवं योग को जीवन का एक सकारात्मक पहलू एवं दिनचर्या का हिस्सा बताते हुए कहा कि आज जो वह मानसिक विक्षिप्तों के लिए कर पा रहे है ये ध्यान का ही परिणाम है। विद्यालय प्राचार्य सी के शर्मा ने महर्षि जी द्वारा प्रदत्त भावातीत ध्यान को लोगो के लिए बरदान बताते हुए कहा कि इसके नियमित अध्ययन करने से हारे अंदर सतोगुण का विकास एवं मानसिक शांति के साथ दैनिक कार्य करने की क्षमताओं का विकाश होता है और इसे वर्तमान में वैज्ञानिक तौर पर सिध्द भी किया जा चुका हैं। इस अवसर पर शहर के समाज सेवी शंकरलाल सोनी, संस्थापक सार्थक प्रयास समिति प्रकाश जैन, मनोज खत्री आदि गणमान्य लीग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here