
छतरपुर। नगरपालिका छतरपुर निकाय अंतर्गत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान द्वितीय चरण के तहत 22 जनवरी तक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बुधवार को संकट मोचन तालाब शनिदेव मंदिर के पास छतरपुर में शिविर लगाया गया। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को सैचुरेशन किया जाना है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान द्वितीय चरण के तहत पात्र हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदाय किया गया। वार्ड स्तर संपर्क दल घर-घर सर्वे कर सभी पात्र हितग्राहियों लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में आयुष्मान योजनांतर्गत 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कार्ड बनाए गए। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र माता-पिता को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए, और हितग्राहियों को संबल कार्ड के वितरित किए।मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर द्वितीय चरण का शिविर आजमुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर द्वितीय चरण 9 जनवरी गुरूवार को हरिजन छात्रावास बीड़ी कालोनी देरी रोड छतरपुर में आयोजित होगा। शिविर में वार्ड क्रमांक 35, 36 एवं 37 के हितग्राही शिविर पहुंचकर अपना आवेदन प्रस्तुत करें। इस दौरान पार्षद दिलीप रैकवार, रामदयाल यादव, बिलाल अली, पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना घोष, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता, एसबीआई एफएलसी हरिशचन्द्र नापित, रिजवान खान, अधिकारी-कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।






