

मंदसौर। होमगार्ड के डायरेक्टर जनरल अरविंद कुमार एक दिवसीय प्रवास पर दिनांक 09.01. 25 को मंदसौर पहुंचे, जिनका स्वागत रोहिताश पाठक डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड उज्जैन एवं धर्मराज वर्मा जिला सेनानी होमगार्ड मंदसौर द्वारा किया गया, मंदसौर जिले में महिलाओं के लिए निर्मित नवीन महिला बैरक का लोकार्पण अरविंद कुमार महानिदेशक होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के कर कमलों द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम संभागीय सेनानी उज्जैन रोहिताश पाठक एवं जिला सेनानी धर्मराज वर्मा होमगार्ड स्टाफ एवं सैनिक उपस्थित रहे, बाद में डीजी द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात जवानों का सम्मेलन लिया गया जिसमें डीजी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं अच्छे टर्न आउट में रहने की हिदायत दी गई, बाद नवीन भवन महिला बैरक का लोकार्पण किया गया एवं समस्त स्टाफ होमगार्ड एवं एस डी ई आर एफ व सिविल डिफेंस वार्डन विजय सिंह पुरावत एवं जितेंद्र कनौजिया व डॉक्टर यजुर्वेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, डायरेक्टर जनरल द्वारा जिला मंदसौर मैं की गई तैयारी की सराहना की गई।








