
छतरपुर। घुवारा तहसील के अमरवां गांव से आए वृद्ध सियाराम अहीर ने बताया कि गांव में उसके पूर्वजों की जमीन है, जिस पर वह वर्षों से काबिज है। उक्त जमीन पर गांव के अच्छेलाल, छोटू, काशी और फूल सिंह सपेरा द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। वृद्ध सियाराम का कहना है कि उक्त लोग जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ पीएम आवास योजना से भवन निर्माण भी करवा रहे हैं। वह रोकने का प्रयास करता है तो उक्त लोग उसे धमकाकर भगा देते हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर सियाराम ने उसकी जमीन पर हो रहे निर्माण पर रोक लगाने तथा कब्जा हटवाने की मांग की है।







