Home डेली न्यूज़ साल के अंतिम दिन होटलों पर रहेगी पुलिस की नजर

साल के अंतिम दिन होटलों पर रहेगी पुलिस की नजर

96
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। वर्ष 2024 के अंतिम दिन यानि कि 31 दिसंबर की रात को होटलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। रविवार को शहर के सिविल लाइन थाना में सीएसपी अमन मिश्रा द्वारा होटल संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस द्वारा बनाई गई रूपरेखा बताई गई।
सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि नए वर्ष पर होने वाले आयोजनों के साथ-साथ साल के अंतिम दिन भी पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से गश्त करेगा। उन्होंने होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान वे अपने-अपने होटलों के सीसीटीवी कैमरे चालू रखें। इसके साथ ही होटल संचालकों को अवैध रूप से शराब विक्रय न करने की भी हिदायत दी गई है। सीएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात से पुलिस लगातार निगरानी करेगी। इस दौरान जिन स्थानों पर नियमों का उल्लंघन होते पाया जाएगा, वहां संबंधित के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here