Home डेली न्यूज़ दो पशु चोरों को वाहन सहित पुलिस ने पकड़ा

दो पशु चोरों को वाहन सहित पुलिस ने पकड़ा

43
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। बीती रोज आमखेरा से अज्ञात चोरों द्वारा दो भैंसों व एक भैसा को पिकप वाहन में लाद कर ले जा रहे थे जिसकी सूचना सुरेश राय पिता पर्वत लाल राय निवासी आमखेरा ने ईशानगर थाना को दी। ईशानगर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जिसमें दो भैंस चोर लखन यादव पिता सिब्बू यादव उम्र 45 वर्ष निवासी परम कालोनी नौगांव, मोहित अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी परम कालोनी नौगांव सहित पिकप वाहन को जप्त कर ईशानगर पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना प्रधान आरक्षक जगवेंद्र सिंह, रतिराम प्रजापति, आरक्षक सतीश यादव, गुमान प्रजापति, मनीष यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, हरि सिंह यादव सहित महिला आरक्षक शिवानी की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here