Home डेली न्यूज़ मौसम का बदला मिजाज, दिन का पारा गिरा, रात का बढ़ा

मौसम का बदला मिजाज, दिन का पारा गिरा, रात का बढ़ा

27
0
Jeevan Ayurveda

28 तक मौसम के ऐसे ही हालातों के आसार

।छतरपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है, हालांकि यह बदलाव किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि बदले मौसम से किसानों की फसलों को राहत मिलेगी और सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। इस तरह का मौसम अभी दो दिनों तक और बने रहने के संकेत मिले हैं। मौसम का मिजाज बदलने से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है जबकि रात का तापमान बढ़ गया है।खजुराहो स्थित मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर तक इस तरह की स्थितियां बनी रह सकती हैं। श्री परिहार के मुताबिक आसमान साफ होने पर न केवल ठिठुरन बढ़ेगी बल्कि कोहरा होने की भी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। आसमान के साफ होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। पिछले दो दिनों में दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जबकि रात के तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बदले मौसम से कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी की जानकारी मिली है। यदि आने वाले दो दिनों में बारिश होती है तो इससे किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा क्योंकि यह बारिश मावठ कहलाती है और मावठ फसलों की वृद्धि में रामबाण साबित होती है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here