
।छतरपुर। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने खजुराहो जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए बालाजी का आशीर्वाद दिया। खजुराहो के कार्यक्रम से पहले वे बालाजी की शरण में पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए बालाजी के चरणों में प्रार्थना की, कि प्रदेश की जनता सुखी और स्वस्थ रहे।









