Home डेली न्यूज़ अटल जी ने पढ़ाया था सुशासन और सेवा की प्रेरणा का पाठ:...

अटल जी ने पढ़ाया था सुशासन और सेवा की प्रेरणा का पाठ: नरेन्द्र मोदी

51
0
Jeevan Ayurveda

।हजारों लोगों को संबोधित करते हुए पीएम श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सुशासन के लिए काम कर रही है। देश के गौरव अटल बिहारी बाजपेयी ने सुशासन को जो पाठ पढ़ाया वही हम सब आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ईसाई समाज को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का एक साल पूरा हुआ है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इसकी बधाई। एक वर्ष में एमपी में विकास को गति मिली है। हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजना की शुरुआत हुई है। आज एतिहासिक केन बेतवा परियोजना और ढौंडऩ बांध का शिलान्यास हुआ है। देश के गणमान्य लोगों से आग्रह करूंगा कि देश में आजादी के बाद से आज तक के गुड गवर्नेस का आंकलन करें। कांग्रेस ने जिन राज्यों में सरकार बनाई वहां क्या हुआ। जहां मिली जुली सरकारें बनी वहां क्या हुआ है। भाजपा ने जहां सरकारें बनाई वहां क्या हुआ। देश में जब- जब भाजपा को जहां-जहां सेवा करने का मौका मिला है तब-तब हमने वहां सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सुशासन के कार्य किए है और जनहित व विकास की नई इबारत लिखी है। हम अपने पसीने से जनता के सपनों को पूरा करते हैं। अखबारों में तस्वीरें छपवाना सिर्फ विपक्ष का काम रहा है लेकिन प्रगति का काम कभी नहीं हुआ। आज हम सभी के लिए प्रेरणादायी दिन है । अटल जी जंयती का यह पर्व सुशानस और सेवा की प्रेरणा का पर्व है। देश के विकास में अटलजी का योगदान हमेशा स्मृतिपटल पर रहेगा। मध्यप्रदेश में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवासदन बनने जा रहे हैं जो गावों के विकास को गति देंगे। गुड गवर्नेस भाजपा सरकारों की पहचान है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में हमने जल जीवन मिशन के तहत देश के 12 करोड़ परिवारों तक नल से जल पहुंचाया है। पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए 25 लाख महिलाओं को दक्ष किया गया है, जिससे अब लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। उन्होंने खजुराहो के पर्यटन पर बात करते हुए बताया कि अमेरिका के एक समाचार पत्र द्वारा मध्यप्रदेश को दुनिया के 10 सबसे आकर्षक टूरिस्ट प्लेस में शामिल किया गया है, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। श्री मोदी ने करीब 40 मिनिट उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने पूर्ववर्ती गैर भाजपा सरकारों को खरी-खोटी सुनाते हुए अपने सरकार द्वारा देश में किए गए जनकल्याण के बारे में रेखाचित्र खींचा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता की ताकत ने आज भारत को दुनिया में सम्मान दिलाया है।डॉ. मोहन यादव को पीएम ने बताया कर्मठ मुख्यमंत्रीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में सीएम मोहन यादव को कर्मठ मुख्यमंत्री संबोधित किया। उन्होंने मोहन सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेशवासियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस एक वर्ष में विकास को नई गति मिली है। हजारों करोड़ रु. की परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। आज से प्रदेश में ग्यारह सौ अटल ग्राम सेवा सदन अभियान शुरू हुआ है, इसकी पहली किस्त भी जारी हो गई है, इस अभियान के गांवों के विकास और भी तेज गति मिलेगी। पीएम ने कहा कि गुड गवर्नेस भाजपा सरकारों की पहचान है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। तीसरा बार भरोसा जताया है और जनविश्वास को पूरा करने में सरकार पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है, कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here