Home डेली न्यूज़ अटल जी ने जो सपना देखा, उसे मोदी जी पूरा कर रहे...

अटल जी ने जो सपना देखा, उसे मोदी जी पूरा कर रहे हैं: डॉ. मोहन यादव

30
0
Jeevan Ayurveda

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज बुंदेलखंड का नया इतिहास लिखा जा रहा है। आज सुखद संयोग है। उन्होंने कहा कि अलटजी ने जो सपना देखा वो आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूरा हो रहा है। कांग्रेस इतने सालों तक लोगों से वोट मांगकर सरकार बनानी रही, लेकिन बुंदेलखंड की ओर ध्यान नहीं दिया। बुंदेलखंड ने हमेशा देश का मान बढ़ाया लेकिन प्रकृति की आगे वह बेबस हो गया। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी, बुंदेलखंड में भागीरथ की भूमिका निभा रहे हैं। मैं पीएम मोदी का आभार मानता हूं कि उन्होंने सरकार में आने के बाद किसान, गरीब समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की। सीएम ने पीएम मोदी के लिए कहा- सरकार, समाज, व्यवस्था पर समान रूप से ध्यान रखते हुए आपने जो आदर्श स्थापित किया उनके लिए नमन करता हूं। आपने जयपुर में सही कहा था, हमारा देश बाकी देशों के लिए आदर्श बनना चाहिए। राज्यों के बीच समन्वय होना चाहिए। वर्षों तक कांग्रेस ने ये नहीं किया। आज भी उनसे देखा नहीं जा रहा है। बुंदेलखंड का भला नहीं सोचते हैं। जो हो रहा है ये मोदीजी ही कर सकते हैं। कांग्रेस के लोग आते थे और झूठे वादे करते थे, लेकिन बुंदेलखंड को कभी कोई पैकेज नहीं दिया। मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने हमें दो पैकेज दिए। इससे चंबल, मालवा, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, सागर के पूरे क्षेत्र को पीने का पानी मिलेगा। लोगों को पानी के लिए जो परेशानी होती थी वह दूर होगी, उद्योग बढ़ेंगे। केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के 10 जिलों में पेयजल, साढ़े 8 लाख खेतों को सिंचाई और उद्योग धंधों को पानी मिलेगा। सीएम ने कहा- हमने 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जन कल्याण पर्व का आयोजन किया है। इसमें अलग-अलग प्रकार के सर्वे करवाकर लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। जनता की बात जनता के घर जाकर करेंगे सीएम ने कहा- हम एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती करने वाले हैं। पांच साल के अंदर हम ढाई लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगे। उन्होंने बताया कि हमने 2025 को उद्योग वर्ष के नाम से मनाने का निर्णय किया है, अभी तक प्रदेश में छह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव किए जा चुके हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here