Home डेली न्यूज़ फैकल्टी ऑफ साइंस का डीन बनाये जाने प्रो. अर्चना जैन को मिली...

फैकल्टी ऑफ साइंस का डीन बनाये जाने प्रो. अर्चना जैन को मिली बधाई

37
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के रसायन शास्त्र की प्रोफेसर डॉ अर्चना जैन को मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ साइंस का डीन नियुक्त किया गया है।जैन मिलन के क्षेत्रीय संयोजक पंकज जैन ने बताया कि डॉ. अर्चना जैन की इस इस नियुक्ति पर भारतीय जैन मिलन की छतरपुर इकाई द्वारा उन्हें व उनके पति प्रो. सुमति प्रकाश जैन को उनके निवास पर पहुँच कर बधाई दी गई तथा शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। प्रो. अर्चना जैन के अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ जहाँ एक ओर विश्वविद्यालय प्रशासन को मिलेगा तो वही छात्र भी इससे लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर जैन मिलन छतरपुर इकाई के अध्यक्ष सुधीर जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी इंजी. केसी जैन एवं सीएम राइज हा.से. स्कूल के व्याख्याता मनीष जैन द्वारा भी शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका सम्मान किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here