
महाराज श्री ने विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण
छतरपुर। प्रणामी संप्रदाय का एक दल सिक्किम से पन्ना होते हुए बागेश्वर धाम पहुंचा। दल के सदस्यों ने जब बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री से भेंट किया तो उनकी यह भेंट अविस्मरणीय रही। दल के सदस्यों ने कहा कि वह कभी सपने में भी नहीं सोच रहे थे कि उन्हें बागेश्वर महाराज के इतने आसानी से दर्शन मिल सकेंगे। महाराज श्री ने दल के सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए महाशिवरात्रि को होने वाले विवाह महा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।पूर्वोत्तर भारत के प्रांत सिक्किम से आए दल के सदस्य तुलसी शर्मा ने बताया कि वह प्रणामी संप्रदाय से जुड़े हैं और महामति भगवान प्राणनाथ के दर्शन करने पन्ना आए थे। बालाजी की प्रेरणा से सब का विचार बागेश्वर धाम आने का बना। सभी ने एक स्वर में बागेश्वर धाम चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि टीवी और मोबाइल के माध्यम से महाराज श्री के कार्यों के बारे में उन सबको जानकारी होती रहती है, लेकिन यह परम सौभाग्य है कि उन्हें महाराज श्री के साक्षात दर्शन करने का अवसर मिला। दल के एक अन्य सदस्य सुभाष ने कहा कि महाराज प्राणनाथ जी ने ही हमें प्रेरणा दी कि वह सभी सदस्य बागेश्वर धाम अवश्य जाएं। दार्जिलिंग से आए एक अन्य सदस्य धुर्वा अधिकारी ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह हिंदुत्व की अलग जगाने वाले महाराज श्री के सामने बैठे रहे।सिक्किम में भी बनेगा बागेश्वर धाम शिष्य मंडलसिक्किम से आई एक शिक्षिका ने कहा कि पन्ना में दर्शन के दौरान बागेश्वर धाम चलने का विचार बना। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने बागेश्वर धाम के बारे में सुना था लेकिन जब से महाराज श्री से भेंट हुई तब से उन्हें एक अलग ही अनुभूति हो रही है यह अनुभूति शब्दों में नहीं कहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि महाराज श्री की अनुमति से सिक्किम में भी बागेश्वर धाम शिष्य मंडल का गठन किया जाएगा। दाल की एक अन्य महिला सदस्य ने कहा कि महाराज श्री के दरबार में लाखों लोगों की भीड़ देखकर मैंने तो कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे महाराज श्री के इतने नजदीक से दर्शन मिल सकेंगे लेकिन ईश्वर की कृपा है और महाराज श्री का स्नेह है जो हम सबको उन्होंने आशीर्वाद दिया। महिला ने कहा कि महाराज श्री से सिक्किम आने का आग्रह किया गया है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।









