इस कार्यशाला में छतरपुर से लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष उद्योगपति योगी गिरीश दुबे, सचिव बृजेंद्र गुप्ता जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के सहायक प्रबंधक विवेक द्विवेदी छतरपुर के विभिन्न उद्योग संघों और उद्यमियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को एमएसएमई के विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने ज़ेड सर्टिफिकेशन, लीन मैन्युफैक्चरिंग और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों पर खुली चर्चा की। प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन नियमित रूप से होना चाहिए, ताकि उद्योग जगत को सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी मिल सके और वे अधिक प्रभावी ढंग से इनका लाभ उठा सकें।*







