Home डेली न्यूज़ जन्मदिन पर आयोजित किया नेत्र परीक्षण शिविर

जन्मदिन पर आयोजित किया नेत्र परीक्षण शिविर

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के पिता बांधवेश प्रताप सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मोटे के महावीर मंदिर परिसर के अटल सभागार में आयोजित शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर अपना परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उचित परमार्श देते हुए दवाओं का वितरण किया।आयोजक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम अपने परिवार की खुशियों को समाज के साथ बांटते आए हैं, उसी क्रम में आज अपने पिता के जन्मदिन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेन्द्र कुमार ने किया। शिविर के दौरान मौजूद लोगों ने बांधवेश प्रताप सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह लकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here