
छतरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा महाकुम्भ-2025, जो कि हरित कुम्भ के रूप में मनाया जा रहा है, के निमित्त एक थाली-एक थैला अभियान के तहत जिला सेन समाज छतरपुर द्वारा संग्रह की गई थाली और थैले को हरितकुंभ प्रयागराज भेजने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर रोड विभाग कार्यालय पहुंचकर विभाग संघ संचालक गुरुप्रसाद अवस्थी एवं विभाग प्रचारक शिवेंद्र जी को 160 थालियां और थैले भेंट किए गए। धार्मिक विधि-विधान से पूजन कर प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है। इस अवसर पर सेन समाज के जिला अध्यक्ष हेमराज वर्मा, अभियान के संयोजक दिलीप सेन पत्रकार, राजेंद्र सेन, मुन्ना सेन, किशोरी सेन, नंदकिशोर ओमरे, पुरुषोत्तम सेन, अमन सेन, अन्नू सेन, अशोक सेन, रामजीवन सेन, इमरत सेन एवं मोहित सेन सहित सजातीय बंधु उपस्थित रहे।









