
नोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 14 लगाएं।छतरपुर। गत 12 दिसंबर को रीजेंसी होटल के पीछे कीर्तिनगर से स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान एक संदेही को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली गई है। स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी ने अपना नाम मनीष अहिरवार पिता हल्काई अहिरवार निवासी जनकपुर मोहल्ला बक्सवाहा बताया है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, प्रधान आरक्षक संजय अहिरवार, संदीप अहिरवार, मानसिंह, एवं आरक्षक गोलू ने सहयोग किया।








