Home डेली न्यूज़ संदिग्ध अवस्था में हुई युवक की मौत, कुंंआ में तैरता मिला शव,...

संदिग्ध अवस्था में हुई युवक की मौत, कुंंआ में तैरता मिला शव, फैली सनसनी पुरानी टेहरी निवासी युवक करण सिंह का निकला शव, जांच में जुटी पुलिस

34
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। प्रदीप खरे।सुबह से रोज की तरह मुहल्ला पुरानी टेहरी में सब कुछ सामान्य चल रहा था। अचानक यहां नृसिंह बब्बा चबूतरे के पास बने कुंआ में एक शव पड़े होने की खबर आग की तरह फैल गई। शव पड़े होने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक पंकज शर्मा सहित पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक का शव निकलवा कर उसे पोस्ट मार्डम के लिए भेजा। इस घटना को लेकर अटकलों का बाजार गर्म बना हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि कुआं में मिले मृतक युवक का नाम करण सिंह उम्र लगभग 33 साल है। बताया गया है कि शहर के वार्ड नंबर 1 पुरानी टेहरी निवासी करण सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में मुहल्ले के ही कुएं में आज गुरुवार सुबह पड़ा हुआ मिला। मोहल्ले के लोगों ने कुआं में शव पड़े होने की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक पंकज शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। उन्होंने मौके का मुआयना किया और नक् शा पंचनामा आदि तैयार कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए जिला अस्पताल भेजा। युवक की शिनाख्त के दौरान पता चला कि मृतक का नाम करण सिंह पुत्र खुमान सिंह निवासी पुरानी टेहरी वार्ड नंबर एक है। कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि आज गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे पुरानी टेहरी मोहल्ले में एक कुएं में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मोहल्ले वालों से उसकी पहचान कराई जा रही है। शव काफी खराब हो गया है। घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से मृतक के शव और आसपास के एरिया का निरीक्षण किया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। युवक की मौत को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। युवक की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौतिपूर्ण जरूर माना जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here