Home डेली न्यूज़ छात्रों एवं उनके माता-पिता अभिभावकों के साथ की पेरेंट्स मीटिंग

छात्रों एवं उनके माता-पिता अभिभावकों के साथ की पेरेंट्स मीटिंग

23
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर । शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास महाराजपुर में बुधवार को छात्रों एवं उनके माता-पिता अभिभावकों के साथ पेरेंट्स मीटिंग की गई । कलेक्टर महोदय पार्थ जायसवाल के निर्देशन में जनजाति कार्य विभाग छतरपुर की जिला संयोजक डॉक्टर प्रियंका राय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में छात्रों को बाल अपराधों की रोकथाम की समीक्षा दीवार लेखन बाल अपराधों के कानून की जानकारी एवं मैत्रीपूर्ण भावना के साथ शिक्षण कार्य करने की जानकारी दी गई अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए अनुशासन में रहे अभिभावक ने भी विश्वास दिलाया और छात्रों के साथ मैत्रीपूर्ण सहभागिता से रहकर छात्रावास में रहकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करें । छात्रावास के कर्मचारी से भी चर्चा की गई कि छात्रों को परिवार की तरह प्रेम भावना रखते हुए अनुशासन में रहे ताकि छात्रों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े गुरु और शिष्य की गरिमा बनी रहे। अधीक्षक अनिल कुमार चौरसिया शासकीय अनुसूचित सीनियर बालक छात्रावास महाराजपुर द्वारा पेरेंट्स मीटिंग में सभी अभिभावकों का एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here