
छतरपुर। घर-घर भगवा, हर घर भगवा अभियान के तहत हिंदू जोड़ों संगठन द्वारा छत्रसाल चौक के चारों दिशाओं में आकाशवाणी तिराहा, नंबर 1 तिराहा, दौलत होटल, मोटे के महावीर मंदिर तक भगवा ध्वज लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से एमबीबीएस डॉक्टर की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों में डॉ. सुनील चौरसिया, डॉ. ऋषि द्विवेदी, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, डॉ. रूसिया, डॉ. साकेत, डॉ साक्षी गंगेले, डॉ.तुषार बिसला मौजूद रहे।इस वर्ष के श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियों में प्रत्येक व्यक्ति को सेवाएं देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह बुन्देलखण्ड का सबसे भव्य और दिव्य ऐतिहासिक त्यौहार रहेगा। अंत में बब्बा जू महाराज के चरण सेवक राहुल संजू मिश्रा द्वारा समस्त राम भक्तों का आभार व्यक्त किया गया साथ ही सभी को राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।








