Home डेली न्यूज़ सीएमओ नेहा शर्मा के लिए चुनौती बनी बक्सवाहा नगर परिषद की पहली...

सीएमओ नेहा शर्मा के लिए चुनौती बनी बक्सवाहा नगर परिषद की पहली पोस्टिंग

47
0
Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। सीएमओ पद पर प्रथम पोस्टिंग वो भी महिला। उनके आने से निर्माण कार्यों में तेजी आई। नेहा शर्मा ने अपनी प्रतिभा को बक्सवाहा के वार्षिक एकादशी मेले में प्रदर्शित कर आम जनता सहित सभी को विश्वास में ले लिया। कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण, नगर में स्वच्छता मिशन, नगर के विकासोन्मुखी कार्यों में प्रगति जनप्रतिनिधियों से सद्भाव सहित सभी गुणों से परिपूर्ण प्रथम महिला सीएमओ ने एक माह के अल्प अंतराल में ही आम जनता के दिलों में जगह बना ली। सीएमओ नेहा शर्मा नगर को साफ स्वच्छ वातावरण के साथ विकास की पटरी पर लाने में काफी प्रयासरत है। कर्मचारियों पर नियंत्रण के साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य और आम जनता के साथ सद्भाव तो प्राथमिकता होगी। प्रत्येक राष्ट्रभक्त देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना देखना चाहता है। नगरवासियों की अपेक्षा है कि बक्सवाहा नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद बनाने में नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों के विश्वास को कायम करने में सफल होगी। हालांकि अभी यह भविष्य के गर्त पर निर्भर है। फिर भी पहली पोस्टिंग में ही एक प्रथम महिला सीएमओ की प्रशासनिक दक्षता नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों में सद्भाव जिले की दूरी पर स्थित आला अधिकारियों को चिंता मुक्त करेंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here