Home डेली न्यूज़ नगर में पहुंची सनातन हिन्दू सांस्कृतिक यात्रा का युवाओं ने किया स्वागत

नगर में पहुंची सनातन हिन्दू सांस्कृतिक यात्रा का युवाओं ने किया स्वागत

43
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की बागेश्वर धाम से ओरछा तक पदयात्रा निकाली गई। इसी तरह नगर में रविवार को स्थानीय नारायण आश्रम में सनातन सांस्कृतिक संघ द्वारा सनातन एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ललितपुर से शुरू होकर वानपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, महोबा ,पनवाड़ी होते हुए हरपालपुर पहुँची जहां हिन्दू युवाओं ने पं. धर्मदास फलहारी महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पं. धर्मदास ने बताया कि पूरा देश भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर बढ़ रहा है हिन्दू राष्ट्र शासन से करवा कर रहेंगे हम शासन को बनाना जानते है तो मिटना भी जानते है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मऊरानीपुर, गरोठा, गुरसरांय, टहरौली, चिरगांव होते हुए झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर समाप्त होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here